फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस से कांग्रेसियों की झड़प

विज्ञापन
कैंडल मार्च में शामिल होने के लिए निकलते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। वोट चोरी के मुद्दे पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस से झड़प हो गई। शहीद स्मारक पर होने वाले कैंडल मार्च में शामिल होने के लिए मालवीयनगर से निकलीं उत्तर प्रदेश मध्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी को राजेंद्रनगर में पुलिस ने रोक लिया। ममता के विरोध जताने पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर मिल एरिया चौकी लेकर चली गई। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी को भी पुलिस ने शहीद स्मारक से आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि, विरोध के बाद इन्हें परिवर्तन चौक तक जाने दिया। मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह व कांग्रेस नेता मोहम्मद हनीफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें