विभूतिखंड स्थित एक निजी होटल में प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन आयोजित किया गया।
लखनऊ। बीइंग वूमन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से सोमवार को विभूतिखंड स्थित एक निजी होटल में प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिये प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान मिस दीवा, मिस एलीगेंट और परफेक्ट डांस समेत विभिन्न टाइटल देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया। ब्राइडल लुक प्रतियोगिता में मनाली श्रीवास्तव ने करवा क्वीन का ताज जीता। जया मिश्रा फर्स्ट रनरअप और शीतू यादव सेकेंड रनरअप रहीं। कार्यक्रम की आयोजिका सलोनी केसरवानी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विभूतिखंड स्थित एक निजी होटल में प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन आयोजित किया गया।