मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा सहित वीआईपी इलाके को बिजली आपूर्ति करने वाले उप केंद्र राजभवन का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक ने अति-विशिष्ट क्षेत्र विधानसभा, राजभवन, एनेक्सी-भवन, योजना भवन एवं बापू भवन की विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी ली एवं क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश भी अधिशासी अभियन्ता अनुज कुमार को दिये।