लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी निजी कंपनी के मैनेजर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बलिया के अभिषेक कुमार के खिलाफ 23 मई को महिला ने एफआईआर कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि अभिषेक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। अभिषेक ने इसका वीडियो भी बना लिया था।