रायबरेली के पूर्व ब्लाक प्रमुख की कार से उनके नौकर ने ही 10 लाख रुपये उड़ा दिए थे। सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने आरोपी आनंद मिश्रा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
आरोपी के पास से पुलिस ने आठ लाख रुपये सहित एक मोबाइल फोन व एक सोने की चेन बरामद की है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ के हजरतगंज में रायबरेली के पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह की कार से 10 लाख रुपये चुरा लिए गए थे। जिस पर उमेश ने लखनऊ के एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की थी।
मामले में एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना हजरतगंज व साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने एक लड़की को भगाकर शादी की थी। जिसके बाद घर गृहस्थी का सामान इकट्ठा करने के लिए चोरी की थी।