फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी गोली गाजी।
विज्ञापन
मलिहाबाद। उन्नाव के पुरवा निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनुपम सिंह पर तमंचे की बट से हमला करने वाले ढेढ़ेमऊ गांव निवासी फरार आरोपी गोलू गाजी को शनिवार दोपहर पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी गोलू गाजी, दानिश, कामिल निवासीगण ढेढ़ेमऊ व गोलू व छह अज्ञात लोग 17 दिसंबर को भाजपा पार्टी के बैनर फाड़ रहे थे। अनुपम सिंह के रोकने पर तमंचे से दो फायर किए गए थे। गनीमत यह रही कि गोली बगल से निकल गई थी। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे के बट से अनुपम के सिर पर हमला कर घायल कर दिया था। साथ ही उसके साथी पिंटू को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को फरार आरोपी गोलू गाजी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें