फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर चली गंदी चाल, फेसबुक पर अपलोड की आपत्तिजनक तस्वीरें

Wed, 20 Jul 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आपत्त‌िजनक फोटो डालने वाला रव‌िशंकर
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक कंसल्टेंसी एजेंसी संचालक ने नौकरी की तलाश में आई युवती को विकास भवन में क्लर्क की नौकरी का फर्जी नियुक्तिपत्र थमाया। 
विज्ञापन


झांसे में आई युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और आपत्तिजनक फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड कर दिए। युवती ने वीमेन पावर लाइन-1090 पर शिकायत की और गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इंस्पेक्टर गाजीपुर सुधाकर पांडेय ने बताया कि आलमबाग क्षेत्र की एक युवती 2008 में फैजाबाद रोड स्थित कैलाश कुंज में तिरुपति कंसल्टेंसी पर नौकरी की तलाश में गई थी। कंसल्टेंसी संचालक रविशंकर तिवारी ने सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके फीस जमा कराई और आए दिन फोन पर करके उसे अपने ऑफिस बुलाने लगा। 
विज्ञापन


करीब साल भर पहले रवि ने उसे लखीमपुर खीरी के विकास भवन में क्लर्क की नौकरी का नियुक्तिपत्र थमाया। इसके एवज में उसने युवती से किश्तों में करीब दो लाख रुपये ऐंठे। इस दौरान उसने युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। 
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत

डेमो प‌िक
सरकारी नौकरी मिलने से खुश युवती ने परिवारीजनों को जानकारी दी और काम संभालने के इरादे से लखीमपुर पहुंची। पता चला कि रविशंकर ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया है। बैरंग लौटी युवती ने रवि शंकर को उलाहना देने के साथ रकम का तगादा किया तो वह दूसरी अच्छी नौकरी का झांसा देने लगा। 

दबाव बनाने पर उसने युवती को उसके आपत्तिजनक फोटो दिखाकर धमकाया। दो दिन पहले युवती को भनक लगी कि रविशंकर ने उसकी फर्जी आईडी से फेसबुक अकाउंट बनाया और उसके आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दिए हैं। 
युवती ने वीमेन पॉवर लाइन-1090 पर कॉल की। 

उसे रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई। इस पर गाजीपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जालसाजी, धोखाधड़ी आदि के साथ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविशंकर के युवती की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार करने के सुबूत जुटाए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें