फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा युवक, छात्राओं ने धुना

Thu, 05 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विवि में सोमवार रात करीब ढाई बजे एक युवक सारी सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए संघमित्रा महिला छात्रावास की छत फांदकर प्रवेश कर गया।
विज्ञापन


नशे की हालत में धुत इस युवक ने पहले प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 101 की खिड़की से अंदर झांका और फिर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इसमें दरवाजे की कुंडी टूट भी गई।

लेकिन आहट सुनकर कमरे में मौजूद छात्राएं चिल्ला उठीं जिसे सुनकर बाकी छात्राएं भी बाहर निकल आईं। इसके बाद युवक मौके से भाग निकला। विवि ने तत्काल इसकी सूचना मामले की जानकारी जब हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड को दी गई तो उसने वहां मौजूद मजदूरों को बुलाया और दोनों छात्राओं से उसकी शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


छात्राओं ने जैसे ही उस युवक को पहचाना, वहीं पीटना शुरू कर दिया। सुबह 6 बजे विवि ने उसे थाने में सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कुछ छात्राओं का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने युवक के घुसने की बात हॉस्टल की केयर टेकर को बताई तो वह उल्टा उनसे ही पूछने लगीं कि उसे किसने बुलाया था।

छात्राओं ने बताया कि जब इसकी शिकायत कुलपति से हुई तो उन्होंने केयर टेकर को फटकार लगाई। विवि के अनुसार संघमित्रा छात्रावास के बगल में एक और छात्रावास का निर्माण हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

युवक को ‌किया गया गिरफ्तार

डेमो
यहां काम करने वाले मजदूर परिसर में ही रहते है। संघमित्रा छात्रावास की वॉडर्न दीप्ति का आरोप है कि इन्हीं में से एक मजदूर रात में हॉस्टल में छत के रास्ते घुसा। वहीं इस मामले में एसओ आशियाना संतोष तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम लाला राम है और वह मध्य प्रदेश का निवासी है। 

मजदूर नशे की हालत में छात्रावास में घुसा था जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विवि में देर रात जिस तरह यह मजदूर महिला छात्रावास में आसानी से प्रवेश कर गया उसने विवि की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

विवि परिसर की सभी छात्राएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। इससे पहले जुलाई 2015 में महिला छात्रावास के बाहर एक लड़की बेहोश मिली थी।  छात्राओं ने इस मामले से कुलपति से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। वहीं विवि के कुछ छात्रों ने भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कुलपति से वार्ता की।

बीबीएयू के कुलपति प्रो. आरसी सोबती का कहना है घटना के बाद मैंने खुद हॉस्टल्स का निरीक्षण किया है। जहां भी वीक प्वॉइंट थे उन्हें दुरूस्त कराया जा रहा है। कुछ जगह दीवारें ऊंची कराने के साथ ही कॉरीडोर में लोहे की ग्रिल लगाने का काम शुरू हो गया है जो बुधवार तक पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अब काम खत्म करने के बाद मजदूर परिसर में नहीं रहेंगे। हॉस्टल्स में दो महिला सुरक्षा कर्मियों को भी बढ़ाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें