फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः भाई की मौत के बाद वकील ने परिवार पर ढाए जुल्म, भतीजी से की दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 27 Jul 2019 04:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में एक वकील ने महीने भर पहले मंझले भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो बेटियों को घर से निकालने के इरादे से जुल्म ढाने शुरू किए। शुक्रवार को आरोपी ने भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक मोहल्ले में रहने वाले वकील ने 17 जून को अपने मंझले भाई की मौत के बाद उनकी पत्नी और दो बेटियों पर जुल्म ढाने शुरू कर दिए।

आसपास के लोगों द्वारा महिला और दोनों बेटियों की मदद किए जाने से वकील अन्य तरीकों से तंग करने लगा। आरोप है कि 20 जुलाई को वकील ने बड़ी भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर भाभी व भतीजी की पिटाई की और घर छोड़कर चले जाने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसके कमरे में घुसकर बड़ी बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह खुद को चंगुल से छुड़ाकर उसने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें