फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, आरोप- दरोगा ने की थी 80 हजार की मांग

Mon, 30 Sep 2019 04:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में सरोजनीनगर पुलिस पर युवक को फर्जी तरीके से शराब तस्करी में जेल भेजने का आरोप लगा है। भाई को छुड़वाने की पैरवी करने पहुंचे युवक सुनील को पुलिस ने बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि युवक से 80 हजार रुपये की मांग की गई थी। युवक की बुजुर्ग मां ने आरोप लगाया कि पिटाई से क्षुब्ध सुनील ने रविवार को खुदकुशी की कोशिश की।

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने एक दरोगा व दो सिपाहियों के खिलाफ  मुख्यमंत्री, डीजीपी और पुलिस अफसरों से गुहार लगाई है। कृष्णानगर के आजाद नगर निवासी सुमित्रा देवी के मुताबिक, दरोगा व दो सिपाही 19 सितंबर को बेटे अनिल कुमार को उसकी कार के साथ बरेली ले गए थे।

वापसी में पुलिस ने अनिल को छोड़ने के बदले 80 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये न मिलने पर पुलिस ने 21 सितंबर को शराब तस्करों के साथ जेल भेज दिया। इसके बाद बड़े बेटे सुनील को थाने बुलाकर पीटा। इससे से वह बेहोश हो गया तो पुलिस कर्मी उसे घर पर छोड़कर भाग निकले। इससे क्षुब्ध होकर सुनील ने जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, एसटीएफ ने 2017 में अनिल व उसके दोस्तों को शराब तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। उसका एक साथी वांछित है। उसकी तलाश की जा रही है। किसी भी पुलिसकर्मी ने सुनील से रुपये की मांग नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें