सीतापुर में रोडशो के दौरान एक व्यक्ति ने राहुल गांधी पर जूता फेंक दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहीं इस घटना पर राहुल गांधी का कहना है कि उन पर ये हमला बीजेपी और आरएसएस ने करवाया है। आखिरी स्लाइड में देखें वीडियो...
विज्ञापन
2 of 5
आरोपी हरिओम
- फोटो : amar ujala
जानकारी के जूता फेंकने वाले युवक का नाम हरिओम है और वह सीतापुर के शास्त्रीनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 5
सीतापुर में राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
बता दें कि सीतापुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचते ही एक युवक ने अपना जूता उतारकर राहुल गांधी पर फेंक दिया।
4 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
जूता फेंकने वाले युवक ने पुलिस हिरासत में बताया कि काफी समस्याएं हैं जिनकी सुनवाई नहीं होती। विरोध जताने के लिए और अपना ध्यान खींचने के लिए राहुल गांधी पर जूता फेंका था। उसका कहना है, मुझे जूता फेंकने का कोई पछतावा नहीं है, मेरा मकसद पूरा हुआ। वहीं घटना पर राहुल गांधी का कहना है कि ये हमला उनका रोड शो फ्लॉप करने के लिए बीजेपी और आरएसएस ने करवाया है। वह इस तरह के हमलों से घबराने वाले नहीं है और विरोधियों से लड़ते रहेंगे।
अगली स्लाइड में देखें किस तरह राहुल के रोड के शो के दौरान जूता फेंका गया।
Local hurls a shoe towards Congress VP Rahul Gandhi during his road show in Sitapur(UP),detained by police pic.twitter.com/oU3YsB3Fru
— ANI UP (@ANINewsUP) September 26, 2016