डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती, उसके माता-पिता, छोटे भाई और आरोपी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल युवती और आरोपी फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं। इंदिरानगर निवासी युवती के सगे चाचा ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और तेजाब से हमला करने की एफआईआर हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को मौके से तेजाब की दो बोतलें और चाकू मिला है।