कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बड़े भाई ने दो दिन पहले अपने छोटे भाई की पत्नी से नाजायज संबंधों के चलते छोटे भाई की लोहे की राड से मारकर हत्या कर दी थी। इसका खुलासा कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 26 वर्षीया युवक करनैगंज में वेल्डिंग वर्कशॉप चलाता था। वह 21 नवंबर की देर शाम दुकान से घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात घर नहीं पहुंचा।
22 नवंबर की दोपहर गांव के प्राथमिक विद्यालय में उसका शव पड़ा मिला। इस मामले में बड़े भाई ने गांव की एक महिला के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में हत्या व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि डाग स्क्वॉयड जहां छोटे भाई का शव पड़ा था, वहां से जहां पर उसकी हत्या की गई थी, उस खेत से होते हुए मरने वाले के घर तक दौड़ता रहा।