बहराइच के एक इलाके में चुनावी रंजिश में एक युवक की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव की है। जहां बदमाशों ने युवक को देर रात मौत के घाट उतार दिया।
मृतक की पत्नी ने प्रधान पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।