फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को एकांत में ले जाकर की अश्लील हरकतें, भीड़ ने पीटा

Mon, 14 Dec 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 साल की बच्ची रविवार दोपहर गांव के पास स्थित स्कूल में अपनी दादी को खाना देकर लौट रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में देशराज लोधी ने उसे रोका और दस रुपये देकर पान मसाला लाने को कहते हुए अपने निर्माणाधीन मकान में चला गया।

थोड़ी देर बाद लौटी बच्ची उसे पान मसाला देने के लिए निर्माणाधीन मकान में पहुंची। देशराज उसे एकांत में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर धमकी दी।

किसी तरह चंगुल से छूटी बच्ची ने घर जाकर अपनी बहन को आपबीती सुनाई। इसके बाद मां को जानकारी दी। परिवारीजनों ने पुलिस को फोन किया और आसपास के
लोगों को लेकर देशराज के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे।

उसे पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर देशराज को हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें