ट्रेन में यात्री के जेवर, कैश व जरूरी दस्तावेज छूट गए। डायल 112 से सूचना जीआरपी ऐशबाग को मिली। ट्रेन के पहुंचते ही तत्काल जीआरपी ने सामान बरामद किया और यात्री को लौटाया।
मामला गाड़ी संख्या 09039 मुजफ्फरपुर बांद्रा एक्सप्रेस का है। उप निरीक्षक रोहित कुमार शुक्ल ने बताया कि जान मोहब्बत निवासी उन्नाव ने बताया कि ट्रेन की सीट नंबर 13 पर काले रंग का बैग छूट गया है, जिसमें रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सोने का मंगलसूत्र व एक जोड़ी कान का झुमका है। इस सूचना पर ट्रेन के आने पर सामान को बरामद किया गया जिसमें 16,364 रुपये, सोने का मंगलसूत्र, कान का एक जोड़ी झुमका, दो टिकट, दो चाबियां, एटीएम कार्ड ,पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड ,आधार कार्ड, कर्नाटका बैंक का एटीएम कार्ड मिला।