श्रीलंकाई महिला से पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
दशहरी आम लाने की बात कहकर कौशांबी निवासी शिवमूरत श्रीलंका मूल की अपनी गर्भवती पत्नी को चारबाग रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चलता बना। जब काफी देर तक शिवमूरत नहीं लौटा तो बीवी रोने लगी। पर्यटक पुलिस ने ढांढस बंधाया और उसे स्वयंसेवी संस्था के हवाले कर दिया।
मामला रविवार दोपहर का है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पर्यटक पुलिस को कोलंबो निवासी 32 वर्षीय कनियम्मा सुब्रह्मण्यम रोती-बिलखती हालत में मिलीं। जोकि टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थीं।
चूंकि, मामला विदेशी महिला का था, इसलिए पर्यटक पुलिस ने संजीदगी दिखाई। महिला को पर्यटक केंद्र पर लाया गया और पूछताछ के लिए दुभाषिए का बंदोबस्त किया गया। महिला ने बताया कि कौशांबी निवासी शिवमूरत श्रीलंका में ड्राइवर था। करीब दो साल पहले दोनों ने शादी की। इसके बाद शिवमूरत अपनी मां से मिलवाने की बात कहकर इंडिया चलने को कहा।