फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में पार की दरिंदगी की हद, लड़की के नाजुक अंग में डाला डंडा

Thu, 25 May 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
बाराबंकी में दो परिवारों में मामूली बात पर हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया और शराब के नशे में धुत एक पक्ष ने दरिंदगी की हद पार कर दी। मारपीट में आरोपियों ने एक बारह साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। झगड़े में लड़की की मां के साथ भी मारपीट की गई जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने बालिका व उसकी मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से बालिका की हालत गंभीर होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना जैदपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो पक्षों में बुधवार की देर रात मामूली बातों को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने शराब के नशे में धुत होकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


लाठी, डंडों से हुई मारपीट में आरोपियों ने एक बारह वर्षीय बालिका की पिटाई के साथ उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया वहीं उसकी मां की भी जमकर पिटाई कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। 
विज्ञापन

नाजुक हालत में लड़की ट्रामा सेंटर रेफर

डेमो पिक
पुलिस ने बालिका व उसकी मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से बालिका की हालत नाजुक होने के चलते उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में आरोपी चांदू व उनके दो पुत्रों संदीप व कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी इस बात का अधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें