अयोध्या में मंगलवार को बेटी के पैदा होने पर तीन तलाक का मामला प्रकाश में आया। तीन तलाक पर कानून बनने के बावजूद लोगों में अभी भी इस संबंध में किसी भी तरह का खौफ नहीं है। लोग अभी भी तीन तलाक देने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन किसी न किसी शहर से तीन तलाक से जुड़े मामले अभी भी सुनाई दे रहे हैं।
अयोध्या के थाना हैदरगंज जाना बाजार की रहने वाली युवती को पति ने बेटी पैदा होने पर तीन तलाक दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता थाना हैदरगंज के जाना बाजार की रहने वाली है पीड़िता का विवाह थाना महाराजगंज के नक्टवारा गांव में हुआ था। जब पीड़िता के बेटी पैदा हुई तो पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया।
पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 6 के खिलाफ थाना हैदरगंज में मुकदमा दर्ज हुआ। जिले में तीन तलाक का यह पहला मुकदमा है।