फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : 70 साल की पत्नी को दे दिया तीन तलाक, पांच बेटों ने भी छोड़ा मां का साथ

Sat, 22 Jun 2019 09:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
एक तरफ मोदी सरकार तीन तलाक बिल पास कराने में जुटी है, वहीं गोंडा में एक पति ने अपनी 70 साल की पत्नी को तीन तलाक दे दिया। अब बुजुर्ग महिला ने मीडिएशन सेंटर के साथ ही गुजारे के लिए परिवार न्यायालय में अर्जी लगाई है।
विज्ञापन


मामला गोंडा के कोतवाली नगर के हाफिज पुरवा से जुड़ा है। बुजुर्ग महिला कमरजहां का आरोप है कि उसके पति की आदतें ठीक नहीं हैं। जिसकी वजह से वह रोजाना मारपीट करता था। इसी के चलते उसने तीन तलाक बोल कर संबंध समाप्त कर लिया। 

मामले की शिकायत लेकर वह महिला थाने पर भी गईं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मीडिएशन सेंटर में गुहार लगाते हुए परिवार न्यायालय में गुजारे के लिए अर्जी लगाई है। कोतवाल नगर आलोक राव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


कमरजहां के अधिवक्ता मनोज मिश्र ने बताया कि अदालत में अर्जी दी गई है। कमरजहां ने बताया कि इस उम्र में पति से संबंध टूटने का जहां उसे मलाल है, वहीं पांच बेटों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें