फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑनलाइन जीवित प्रमाणपत्र दिलाने का झांसा देकर ठगे 5.94 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑनलाइन जीवित प्रमाणपत्र दिलाने का झांसा देकर ठगों ने विशेष खंड निवासी रोबिंद कुमार दत्त के खाते से 5.94 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ठगों के बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक ठगों ने उन्हें वाट्सएप मेसेज भेजा था। बातचीत के दौरान ऑनलाइन जीवित प्रमाणपत्र दिलाने की बात कही। इसके बाद बैंक खातों की जानकारी लेकर कई बार में रकम निकाल ली। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाना और गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ठगों के बैंक खातों में दो लाख 33 हजार रुपये फ्रीज करवा दिए। फ्रीज कराई गई रकम रोबिंद कुमार के खाते में वापस आ गई। पुलिस का कहना है कि राजेंद्र रजक नाम के व्यक्ति के खाते में रकम भेजी गई थी। राजेंद्र ने यह रकम तीन अलग-अलग बैंक खातों में भेजी। इनमें मरीराम, देवेंद्र कुमार यादव और मुकेश कुमार यादव शामिल हैं। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ठगों ने अक्तूबर में ही बैंक खाते खुलवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें