लखनऊ के महिलाबाद में आम के से लाश लटकती मिलने पर सनसनी फैल गई। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी।
जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद के बंशीगढ़ी निवासी अंकित शर्मा ने मंगलवार सुबह 11 बजे आम के बाग में पेड़ से लटकती लाश देखी। ये बाग बिगरू नाम के व्यक्ति का है।
लाश ने सफेद धारीदार शर्ट और नीली जींस पहन रखी है। लाश के दाएं हाथ में विनोद कुमार गोदा है और बाएं हाथ पर ओम गोदा है। मृतक की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है।
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि युवक को डंडों से पीटकर उसकी हत्या की गई है इसके बाद लाश को पेड़ से लटकाया गया है।
पुलिस ने आसपास के गांववालों से लाश की पहचान करवाई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।