लखनऊ। मां की बीमारी के चलते नानी के घर रहने गईं दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मनोज कुमार मौर्या को दोषी ठहराकर कोर्ट ने 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने दिया है। कोर्ट ने जुर्माने की रकम पीड़िताओं को देने का आदेश दिया है। कोर्ट में अभियोजन की ओर से बताया गया कि वादी ने 13 अक्तूबर 2021 को नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने बताया कि उनकी पत्नी का स्वास्थ्य सही नहीं था। इसलिए वह पत्नी को लेकर अस्पताल में था। उनकी छह वर्ष और पांच साल की दो बेटियों को उनकी नानी के घर भेज दिया था। यहां दोषी ने उनके साथ गलत हरकत की थी।