फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी गई इलाज कराने तो पति ने लगाई फांसी

Sun, 12 Apr 2015 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्ष्मननगर, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कठौतिया में शनिवार देर शाम पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कठौतिया निवासी अशोक कुमार (28) पुत्र शोभा लाल की पत्नी रमी देवी की तबीयत खराब थी।
 
शनिवार को रमी अशोक से दवा कराने के लिए बहराइच चलने की जिद करने लगी। इस पर अशोक ने न सिर्फ बहराइच जाने से इंकार कर दिया बल्कि रमी के बहराइच अकेले जाने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी भी दी गई।

इसके बावजूद रमी देवी अपने बच्चे को साथ लेकर बहराइच चली गई। देर शाम जब वह वापस लौटी तो अशोक की लाश कमरे में लगे कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटकती मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

लाश देखकर उड़ गए होश

लाश देख रमी सन्न रह गई। रमी की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर रात में ही लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस बारे में थानाध्यक्ष सोनवा राजितराम बताते हैं कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है। लक्ष्मननगर चौकी प्रभारी को भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी।

वहीं गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम परेवपुर निवासी रामसनेही (35) पुत्र लालता पेंटर का कार्य करता था। जो कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

इस पर रामसनेही ने रविवार भोर खपरैल के घर में लगे बड़ेर में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें