साहब, प्रधान ने हमकों हमको बहुत परेशान कर दिया है। प्रधान के देवर हर महीने तेल और राशन की मांग करते हैं, पैसे की भी मांग करते हैं। हमारे पास सरकार की तरफ से जितना राशन है हम उतने ही लोगों को दे सकते हैं। लिस्ट में 418 नाम हैं।
प्रधान का कहना है कि सबको दो। साहब सबका राशन नहीं मिल रहा है तो मैं कहां से दूं? गरीब आदमी हूं। जिन्हें राशन नहीं मिल पा रहा उनके लिए मुझे भी कष्ट है।
आपस के ही लोग हैं पर मैं अपनी जेब से कैसे दूं? मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, मैं क्यां करूं, गोली खां लूं कि फांसी लगा लूं। प्रधान ने हमको बहुत परेशान कर रखा है। मरने से पहले ये बयान रिकॉर्ड करवाकर प्रधान से परेशान एक कोटेदार ने जहर खाकर जान दे दी।
घटना लखनऊ के मलिहाबाद इलाके की ग्राम पंचायत नवीपनाह की है। यहां कोटेदार विमलेश मिश्र (38) ने बुधवार रात जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने से पहले और जहर खाने के बाद उसने प्रधान के खिलाफ बयान भी दिया जिसे वीडियो में रिकॉर्ड किया गया।