लोहिया पथ पर रविवार देर रात संदिग्ध हालात में होर्डिंग से लटके हुए युवक की लाश बरामद हुई है। संदेह इसलिए हुआ कि युवक के पैर न र्सिफ जमीन छू रहे थे बल्कि मुड़े हुए भी थे।
विज्ञापन
2 of 4
होर्डिंग से लटकता मिला युवक
- फोटो : amar ujala
पुलिस हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लोहिया पथ पर रहने वाले एक डॉक्टर ने सबसे पहले पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 4
होर्डिंग
- फोटो : amar ujala
होर्डिंग उन्हीं के घर के आगे लगा है। रविवार देर रात जब घर के बाहर उन्होंने खड़े देखा तो वे बाहर आए और उन्होंने होर्डिंग से लटकती लाश देखी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को उतरवाया। पहली नजर में इसे खुदकुशी बता रही है। लेकिन जमीन से छू रहे पैरो के चलते खुदकुशी कैसे संभव है, इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। होर्डिंग पर मतदाता जागरूकता अभियान का विज्ञापन लगा हुआ था।