लखनऊ में मड़ियांव निवासी युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण किया। युवती के गर्भवती होेने पर उसे छोड़कर दूसरा निकाह कर लिया।
पीड़िता को इसकी भनक लगी तो वह युवक के घर पहुंची तो बड़े भाई ने गालियां देकर उसे भगा दिया। पीड़िता शुक्रवार को थाने पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
इंस्पेक्टर राघवन सिंह के मुताबिक, बालागंज निवासी युवती को माड़ियांव पल्टन में रहने वाले मो. बाबू अहमद ने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शोषण किया। इस बीच युवती को झांसे में रखकर युवक ने दूसरा निकाह रचा लिया।
पीड़िता को इसकी भनक लगी तो वह आरोपी के घर पहुंची, जहां से आरोपी व उसके भाई ने उसे गालियां देकर भगा दिया। पीड़िता रोते बिलखते शुक्रवार को थाने पहुंची और गर्भवती होने की बात कही।