फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पान-मसाला के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के तेलीबाग स्थित भीमटोला खारिका निवासी गोपी गौतम ने रविवार रात एक युवक पर छोटे भाई अमित पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल अमित की हालत गंभीर है। पीजीआई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गोपी ने बताया कि रविवार रात अमित घर आ रहे थे। घर के पास अमित का किशन शर्मा से पान-मसाला खिलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर किशन ने अमित की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और आरोपी भाग निकला। गोपी ने बताया सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और भाई को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर इससे पहले 2016 में भी पीजीआई थाने में ही गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें