फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम को बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आठ साल की मासूम को बेचने केलिए बरेली लेकर जा रहे एक युवक को बीबीडी पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने इंदिरा नहर के पास से दबोच लिया। मासूम को सकुशल बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मासूम के परिवारीजनों को रुपये व शिक्षा दिलाने का लालच देकर साथ लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को इंदिरा नहर के पास से एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से एक आठ साल की मासूम बच्ची को बरामद किया गया है। मासूम बच्ची कुशीनगर की रहने वाली है। पकड़ा गया आरोपी बरेली के शेर अली गोहटिया ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद के पास का रहने वाला सुहेल अहमद शेख है। सुहेल ने परिवारीजनों को झांसा दिया कि उनकी बेटी को एक बड़े व्यापारी केघर में काम दिलाएगा जहां से हर महीने मोटी रकम मिलेगी। वहीं मासूम को बेहतर शिक्षा भी दिलाई जाएगी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारीजन सुहेल के झांसे में आ गए और बच्ची को उसके साथ बरेली भेजने के लिए तैयार हो गए।
चाइल्ड लाइन व एएचटीयू की सक्रियता से बची मासूम
आठ साल की मासूम की तस्करी की सूचना किसी ने चाइल्ड लाइन को दे दी। चाइल्ड लाइन ने इसकी जानकारी एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी। दोनों ने मासूम के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पता चला कि बृहस्पतिवार सुबह आरोपी मासूम को लेकर कुशीनगर से निकला है। इस पर दोनों ने बीबीडी पुलिस से संपर्क किया। तीनों टीमों ने इंदिरा नहर पर घेराबंदी की। इसके बाद दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच में एक बस से मासूम व उसे बेचने वाले सुहेल को पकड़ा गया। मासूम से चाइल्ड लाइन की टीम ने पूछताछ की। वहीं आरोपी एएचटीयू व बीबीडी पुलिस की टीम ने पूछताछ की। सुहेल पहले उसे अपना रिश्तेदार बता रहा था। बाद में तस्करी की बात कुबूल की।
विज्ञापन

खंगाली जा रही आरोपी की डिटेल
प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सुहेल का मानव तस्करी के गिरोह से ताल्लुक है या नहीं इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं बरेली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। ताकि उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी मिल सके। वहीं एएचटीयू के प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सुहेल का पुराने किसी गिरोह से ताल्लुक नहीं लग रहा है। फिलहाल उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें