फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये से भरा बैग लेकर भागने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना पुलिस ने बैंक परिसर से रुपये से भरा बैग लेकर भागने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसकेपास से रुपये भी बरामद हो गए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा परिसर से 51,500 रुपये से भरा बैग चोरी हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बैग चोरी करते हुए एक युवक दिखा। पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध युवक को दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक जिस दिन बैग चोरी हुआ था। उसी दिन रूचिखंड द्वितीय निवासी अवधेश शर्मा अपनी पत्नी सावनी के साथ शाखा में गया था। फुटेज में बैग चोरी करते हुए अवधेश की तस्वीर आ गई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बैंक से खाताधारक की पूरी जानकारी हासिल की। पुलिस ने बैग बरामद कर लिया। उसमें से 51,500 रुपये नकदी व चार पॉकेट डायरी बरामद की है। आरोपी अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें