लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उ.प्र. मीडिया संयोजक ललन कुमार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मनोज राय को पुलिस ने सोमवार को गोरखपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, ललन ने आरोपी पर चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। ललन कुमार के मुताबिक, 25 मार्च को कॉल आया। दूसरी तरफ से गाली गलौज करने लगा।
विरोध पर राहुल गांधी और उनको जान से मारने की धमकी दी। नाम पूछने पर गोरखपुर निवासी मनोज राय बताकर काॅल कट कर दिया था। (संवाद)