फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से छेड़छाड़ और शादी तुड़वाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज निवासी युवती से छेड़छाड़ और उसकी शादी तुड़वाने के आरोप में पुलिस ने निजी कंपनी के संचालक महेंद्र प्रताप को रविवार को गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत पर शनिवार को अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मूलरूप से मड़ियांव निवासी युवती के मुताबिक, महेंद्र प्रताप अलीगंज के सेक्टर-बी में किरये पर रहता है और आईआईएम रोड पर रियल एस्टेट कंपनी चलाता है। वह पहले आरोपी की रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। महेंद्र के खराब व्यवहार से परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद भी वह उसे परेशान करता रहा। आरोप है कि महेंद्र रास्ते में छेड़छाड़ करने के साथ असलहा दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर उसे और उसके भाई के बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।
युवती के मुताबिक उसकी शादी 20 नवंबर को तय थी। आरोप है कि महेंद्र ने उसके होने वाले पति को फोन कर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद उसने रिश्ता तोड़ दिया। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूलरूप से मलिहाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें