यूपी एसटीएस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार आरोपी चांद बाबू को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर गलत पता दिखाकर पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।
चांद बाबू के खिलाफ यूपी एटीएस के अनुरोध पर आईबी ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। एटीएस ने पासपोर्ट रद्द करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भी लिखा था।
चांद बाबू फ्लाइट से लखनऊ आया था जहां इमीग्रेशन द्वारा उसे रोका गया। सूचना मिलने पर एटीएस टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।