फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में युवक पर हथौड़े से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी दीपक।
विज्ञापन
नगराम। सलेमपुर अचका गांव में 26 जनवरी को रंजिश के कारण युवक पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास घटना में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गांव निवासी दीपक है। 26 जनवरी को सलेमपुर गांव निवासी गोविंद घर के पास स्थित किराने की दुकान पर बैठे थे। तभी आरोपी दीपक ने गोविंद के सिर पर हमला कर दिया था। गोविंद के पिता मिठाई लाल ने दीपक, उसके पिता श्रीपाल, मां, बहन गुड़िया और ममेरे भाई दीपांशु के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें