फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूटपाट के दौरान नवविवाहिता पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान नवविवाहिता पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के भूहर इलाके में नवविवाहिता शिवानी (25) के घर में घुसकर चाकू से हमला व लूटपाट करने वाले आरोपी पड़ोसी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात के दौरान आरोपी की दाहिनी हथेली में चोट भी लगी थी। पुलिस पहले लूटपाट की बात से इन्कार कर रही थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोनू उर्फ अंकित प्रजापति डाला चालक है। पूछताछ में आरोपी लूट से इन्कार कर रहा था। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो शिवानी के घर से लूटे गए जेवर व उसके खून से सने कपड़े मिले। लूटपाट के दौरान शिवानी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनसे सब्जी काटने वाला चाकू छीन लिया। इस दौरान आरोपी की दाहिनी हथेली पर चाकू लगा था। पुलिस ने जब चोट के बारे में सवाल किया तो उसने बताया कि काम करते वक्त चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें