सआदतगंज। क्षेत्र के मलौली गांव में आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में सनराइजर्स व दूसरे में मलौली किंग्स व तीसरे में मलौली पैंथर की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मैच मलौली किंग्स इलेवन व मलौली पैंथर के बीच खेला गया। मलौली किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान के 37 व विपिन के 31रनों की मदद से निर्धारित 8 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मलौली सनराइजर्स की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए आठ ओवरों में 115 रन बनाकर मैच को टाई करा दिया। सुपर ओवर में सनराइजर्स ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला मलौली किंग्स इलेवन व मलौली पैंथर के बीच खेला गया। मलौली पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनय के 31 अरशद के 19 रनों की बदौलत आठ ओवर में 93 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी किंग्स इलेवन ने विपिन के 28 व शाह हसन के 23 रनों की मदद से सात ओवर में मुकाबला जीत लिया। वहीं तीसरे मुकाबला मलौली इंडियंस व मलौली पैंथर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मलौली इंडियंस ने विष्णु के 43 व रवि के 33 रनों की मदद से आठ ओवरों में 120 रन बनाए। जवाब में मलौली पैंथर की टीम ने अरशद के 73 व मटरू के 27 रन की मदद से सात ओवर में मैच जीत लिया। मंगलवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर केसरी मिश्रा, मोनू मिश्रा, विवेक मिश्रा मौजूद रहे।