फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शराब देने से मना करने पर युवक ने सेल्समैन के सिर पर लोहे की रॉड से किया वार, मौत

Mon, 11 May 2026 01:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मलिहाबाद में शराब देने में कुछ देर इंतजार करने की बात पर युवक ने लोहे की रॉड से हमलाकर सेल्समैन की हत्या कर दी। वहीं, हमला करने वाला युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद में शराब की दुकान पर हुए मामूली विवाद में युवक ने सेल्समैन के सिर पर लोहे की रॉड से हमलाकर हत्या कर दी। युवक ने शराब मांगी थी जिस पर सेल्समैन ने उसे कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा था जिस पर हाथापाई की नौबत आ गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मलिहाबाद स्थित सैयद वाडा बजरिया का रहने वाला अजय जायसवाल (43) मलिहाबाद में देसी शराब की दुकान पर दो साल से सेल्समैन का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी हेमा व तीन बच्चे खुशी, कृष्णा और पीहू हैं।

रोज की तरह अजय अपनी मोटरसाइकल से घर से 9:30 बजे सुबह दुकान पर गए थे। वह दुकान की सफाई कर रहे थे तभी अचानक कस्टमर आया और उसने शराब मांगी। उन्होंने थोड़ी देर बाद शराब देने की बात कही तो वह उनसे लड़ने लगा। बात मारपीट तक जा पहुंच गई। इस पर वहां मौजूद लोग बीचबचाव में आ गए तभी युवक ने वहां पर रखा लोहे की रॉड उसके सिर पर मार दी जिससे वह घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें