फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेअसर हो रहीं मलेरिया की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलेरिया हर वर्ष हजारों को चपेट में लेता है। चिंता की बात यह है कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में आर्टेमिसिनिन कॉम्बिनेशन थेरेपी के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है, जिससे दवाएं बेअसर हो रही हैं। इलाज की नई विधियों की जरूरत है। सीडीआरआई में आयोजित 33वें राष्ट्रीय परजीवी विज्ञान सम्मेलन में बृहस्पतिवार को जनेवा के अनुसंधान एवं औषधि खोज, मेडिसिंस फॉर मलेरिया वेंचर के प्रमुख डॉ. जेरमी बरोज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इंडियन सोसाइटी फॉर पैरासिटोलॉजी की स्वर्ण जयंती और सीडीआरआई के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बरोज ने बताया कि मलेरिया के इलाज को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयास चल रहा है। यह भी कहा कि ड्रग डिजाइन को तेज करने और सटीक फार्माकोलॉजी को सक्षम बनाने में एआई की भूमिका बढ़ेगी। सीडीआरआई की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन ने कहा कि युवाओं का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ रहा है। डॉ. एएम खान, डॉ. सतीश मिश्रा ने संबोधित किया।



डॉक्टर व वैज्ञानिक सम्मानित

डॉ. बीएन सिंह स्मृति ओरेशन पुरस्कार पुणे की डॉ. कृष्णपाल कर्मोडिया को, डॉ. बीपी पांडे स्मृति ओरेशन पुरस्कार पंजाब विवि के डॉ. सुखबीर कौर को, डॉ. के हनुमंथा राव स्मृति ओरेशन पुरस्कार पंजाब विवि की डॉ. हरप्रीत कौर को मिला। वैज्ञानिकअभिषेक बोरकर व यशवंत वैष्णव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें