फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तिल का ताड़ ने बिखेरा हास्य का रंग

विज्ञापन
मंचन करते कलाकार। 
विज्ञापन
लखनऊ। अनादि सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय नाट्य समारोह का समापन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह में हुआ। समारोह में शंकर शेष लिखित नाटक तिल का ताड़ का मंचन निर्देशक मुन्नी देवी के निर्देशन में हुआ। नाटक की कहानी के केंद्र में प्राणनाथ नाम का युवक है, जो मकान पाने के लिए शादीशुदा होने का झूठ बोलता है। परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि उसे अपने झूठ को बचाने के लिए लगातार नए बहाने बनाने पड़ते हैं, जिससे मंच पर हास्यपूर्ण स्थितियां पैदा होती हैं। अंत में सच सामने आने पर सभी गलतफहमियां दूर हो जाती हैं। मंच पर संदीप देव, संकल्प शुक्ला, मुकुल चौहान, अनिल कुमार, गुरुदत्त पांडेय, योगेंद्र पाल, दिव्यांश गुप्ता, अंशिका सक्सेना और लावण्या बाजपेई ने प्रभावी अभिनय किया।

मंचन करते कलाकार। 

मंचन करते कलाकार। 

मंचन करते कलाकार। 

मंचन करते कलाकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें