फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप आर्टिस्ट ने गले में फंदा कसा, व्हाट्सएप पर सहयोगी को फोटो भेजकर लटक गया

Fri, 21 Jun 2019 01:46 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विकास ने दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्णानगर के आशुतोषनगर स्थित ससुराल में रह रहे मेकअप आर्टिस्ट विकास श्रीवास्तव (40) ने बुधवार रात फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने गले में फंदा पहनकर फोटो खींची और सहयोगी अंकित को व्हाट्सएप पर भेज दी। इससे पहले अंकित उसकी फोटो देखता, विकास फंदे से लटक गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद अंकित ने उसे कॉल व मेसेज किए, लेकिन तब तक विकास मर चुका था। उधर, बृहस्पतिवार सुबह पत्नी रुचि ने शव फंदे से लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की लेकिन खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विकास की आशियाना में विकास ब्यूटी पार्लर के नाम से दुकान है। वह अपने ससुर डॉ. सुरेंद्र कुमार सक्सेना के घर में पत्नी रुचि, 15 वर्षीय बेटे वंश और 11 साल के अंश के साथ रहता था। रुचि सिटी मांटेंसरी स्कूल में पढ़ाती हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात विकास ने परिवारीजनों के साथ खाना खाया और पहली मंजिल स्थित कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह रुचि उसे जगाने के लिए कमरे में गईं तो फंदे से शव लटका देख होश उड़ गए। रुचि की चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन एकत्र हो गए। इस बीच उसका सहयोगी अंकित भी आ गया।

उसने बताया कि विकास ने रात 11.53 बजे गले में फंदा कसी हुई फोटो व्हाट्सएप पर भेजी थी। करीब 12 बजे उसने फोटो देखी तो होश उड़ गए। उसने विकास को कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। उसने कई मेसेज भी किए। मेसेज में उसने विकास से ऐसा कदम न उठाने की विनती की।

पुलिस को विकास के मोबाइल फोन पर अंकित की तीन-चार कॉल्स व मेसेज मिले हैं। हालांकि, विकास ने अंकित को फोटो क्यों भेजी? खुदकुशी की वजह क्या है? कहीं अंकित से उसका कोई झगड़ा या विवाद तो नहीं चल रहा था? इन बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि विकास का सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। परिवारीजनों से इस बारे में बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें