लखनऊ कमिश्नरेट से बाहर किए गए 56 इंस्पेक्टरों में ज्यादातर को वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। तीन इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह और सुनील कुमार आजाद को लखनऊ जोन में भेजा गया है। वहीं विक्रम सिंह को विजिलेंस, अरविंद कुमार को सीआईडी और अनवार अहमद को आर्थिक अपराध शाखा में तैनाती मिली है।
दूसरी ओर कानपुर कमिश्नरेट से लखनऊ आने वाले 14 इंस्पेक्टरों में रवींद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ मिश्रा, अभिमान सिंह, अशोक कुमार दुबे, आनंद कुमार पांडेय, सभाजीत मिश्र, संतोष कुमार शुक्ला, अखिलेश कुमार, सुधीर कुमार, सुभाष सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार सरोज और ललित कुमार शामिल हैं। इकबाल हैदर, ब्रजेश कुमार और कमर सुल्ताना को लखनऊ जोन में भेजा गया है।