सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव बोले, अयोध्या में महापाप हुआ है
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर प्रशासन को सौंपी गई एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी का महापाप हुआ है। विशेष जांच समिति मतलब एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है।
उन्होंने कहा कि एसआईटी का मतलब शेयर इन थेफ्ट मतलब चोरी में हिस्सेदारी है। उन्होंने मामले में अभी तक एफआईआर न होने को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव ओपी राजभर।
- फोटो : अमर उजाला।
ओपी राजभर बोले- मोहन यादव के भ्रष्टाचार पर हल्ला मचाकर क्या छिपा रहे अखिलेश
मप्र जमीन खरीद विवाद पर मोहन यादव का नाम आने के बाद अखिलेश यादव ने उनका बचाव किया था। अब इस मामले में राजनीतिक प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। यूपी कैबिनेट में मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अखिलेश यादव जी, माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर जी के संबंध में इतना हल्ला क्यों कर रहे हो? इतना शोर करके छुपाना क्या चाहते हो आप? ऐसा क्यों चाहते हैं कि दुनिया वही देखे जो आप दिखाएं?अब बताता हूं, आपकी पीड़ा क्या है? आप क्यों घबरा गए! कैसे आपके निवेश पर चोट पहुंच गई और क्यों आप बौखला गए?
पढ़ें पूरी खबर
गूगल मैप ने बिगाड़ा गांव का नाम, लटक गए सरकारी काम
डिजिटल युग की इस दौड़ में गूगल मैप ने कितनों की राह आसान की है लेकिन यूपी के फिरोजाबाद जिले के एक गांव के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। तहसील सदर और ब्लॉक नारखी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत का नाम राजस्व अभिलेखों में आकलाबाद हसनपुर है और गूगल मैप पर इस गांव की लोकेशन अकिलाबाद हसनपुर दिखाई देती है। बस नाम की वर्तनी में जरा सी गलती ने पूरे गांव के सरकारी कामकाज को अटका दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी।
- फोटो : अमर उजाला।
SIT की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, बड़े पैमाने पर चोरी के संकेत
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसआईटी अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है। रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशनखोरी के खेल उजागर होने की बात कही गई है। मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति, गणना प्रक्रिया में भी बड़े हेरफेर की आशंका एसआईटी ने जताई है।
इनसे संबंधित एक-एक साक्ष्य एसआईटी ने जुटाए हैं। गवाहों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों से लेकर उनके रिश्तेदारों, करीबियों और कर्मचारियों की भूमिका पर रिपोर्ट में सवाल खड़े किए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
कार्ड बने ‘कफन’, हेडलाइट की चकाचौंध बनी काल, एक झटके में बुझे तीन घरों के चिराग
बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी पिता रामानंद ने बताया कि रामजी चार पुत्रों में सबसे बड़ा बेटा था। साथ में किसानी में सहयोग कर हाथ बंटाता था। रामजी की मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के सात दिन पूर्व ऐसी दर्दनाक घटना से परिवार सहित चौसड़ और लड़की पक्ष के गांव टोलाकला दोनों गांवों में मातम पसर गया है।
उधर, बिसंडा के पारा बिहारी निवासी मृतक राहुल के मामा सुनील ने बताया कि भांजे राहुल ने पिछले वर्ष ही हाईस्कूल पास किया था। दो भाइयों में बड़ा था। अभी एक वर्ष पहले ही राहुल की मां गिरजा की मौत हो गई थी। घटना से पिता राजकुमार समेत सभी परिजन रो-रोकर बुरा हाल है।
पढ़ें पूरी खबर
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन
लखनऊ अग्निकांड में हुई 15 मौतों के कारण उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 25 जून को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि ने उनके मन को भीतर तक उद्वेलित और व्यथित कर दिया है। उन्होंने शोक संदेश में लिखा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने मन को भीतर तक उद्वेलित और व्यथित कर दिया है। इस दुःखद घटना में अनेक मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे प्रदेश को शोक और पीड़ा से भर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर