योगी का पलटवार, बोले- ये वो लगे हैं, जिन्होंने अयोध्या की गलियों को खून से लाल किया था
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा, राम मंदिर में जो भी घटना हुई है, उसका संतों से कोई लेना-देना नहीं है। संतों को कठघरे में खड़ा करना बेहद चिंताजनक है और यह आस्था पर चोट करने जैसा है।
पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
'मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद ही पैदा करता है', केशव के बयान से सियासत गरम
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा कि "मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, पाकिस्तान का हो या भारत का, मदरसे अघोषित रूप से आतंकवाद पैदा करते हैं।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद विपक्ष की प्रतिक्रिया पर भी नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान यह मुद्दा विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में उठ सकता है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी के दोनों डिप्टी सीएम की यह तस्वीर चर्चाओं में।
- फोटो : अमर उजाला।
कैबिनेट बैठक के बाद दोनों डिप्टी सीएम की यह तस्वीर बटोर रही है सुर्खियां, क्या संदेश देने की कोशिश?
यूपी में आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस बजट को पेश करने से पहले कैबिनेट की बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक के बाद एक तस्वीर और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल मीटिंग खत्म होने पर जब यह दोनों नेता बाहर निकले तो बारिश हो रही थी। इसी बारिश से बचने के लिए दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक एक ही छाते के नीचे आ गए।
पढ़ें पूरी खबर
योगी कैबिनेट के फैसले।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी कैबिनेट: 74 किमी लंबे जेवर लिंक एक्सप्रेसवे सहित इन 21 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे, जन-कल्याण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 21 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में राज्य के ढांचागत विकास को नई गति देने के साथ-साथ किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।
पढ़ें पूरी खबर
आईएस रिंकू सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी में अब वकील V/S आईएएस, बार एसोसिएशन के आरोपों पर रिंकू सिंह राही
जिला बार एसोसिएशन जालौन की ओर से लगाए गए आरोपों पर एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही ने सोशल मीडिया के माध्यम से विस्तृत जवाब दिया है। उन्होंने फेसबुक के एसडीएफ ज्यूडिशियल ऑफिशियल पेज पर लिखा है कि वर्तमान में न्यायालय की कार्यवाही ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है।
ऐसे में यदि किसी को न्यायालय की कार्यप्रणाली पर आपत्ति है या कोई आरोप लगाना है तो उसे कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग में संबंधित समय (टाइम स्टैंप) का उल्लेख करते हुए साक्ष्य के साथ शिकायत करनी चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मूकबधिर दंपती समेत तीन का कत्ल, किराये के घर में मिले शव
प्रयागराज के शाहगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों मूकबधिर थे और उसी मकान में रहते थे।
इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पुरुष के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, दोनों महिलाओं के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
पढ़ें पूरी खबर