फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर जनरल मामक बने एडीजी एनसीसी

Tue, 09 Sep 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल सुरिंदर सिंह मामक ने यूपी एनसीसी के नए अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार सोमवार को ग्रहण किया।
विज्ञापन


उन्होंने पिछले एडीजी मेजर जनरल बलराज सिंह का स्थान लिया है। मेजर जनरल बलराज सिंह की तैनाती हाल ही में सीमा सड़क संगठन के एडीजी के पद पर की गयी है।

रॉयल इंडियन मिलिट्री कॉलेज और नेशनल डिफेंस अकादमी से प्रशिक्षण हासिल करने वाले मेजर जनरल सुरिंदर सिंह मामक ने 1981 में आर्टीलरी कोर में कमीशंड हासिल किया था।

मेजर जनरल मामक डिफेंस सर्विस स्टॉफ कॉलेज से स्नातक हैं। वह एक इंफेंट्री ब्रिगेड और आर्मी ट्रेनिंग कमांड में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


मेजर जनरल मामक ने कोर आर्टी ब्रिगेड स्तरीय एक माउंटेन आर्टी ब्रिगेड को भी कमान कर चुके हैं। मेजर जनरल सुरिंदर सिंह को 891 फील्ड रेजीमेंट में तैनाती के दौरान आर्मी कमांडर यूनिट साइटेशन मिला था। जबकि उनका मेंशन इन डिस्पैच सहित पांच आर्मी कमांडर मेडल भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन


कोर्स आयोजितः
छावनी स्थित प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (पीसीडीए) क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को 43वां डिफेंस फाइनेंसिएल मैनेजमेंट कोर्स आयोजित किया गया। मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष ले.जनरल जीएस शेरगिल ने कहा कि इस तरह के कोर्स से वित्तीय प्रबंधन क्षेत्र में भी सेना के अधिकारियों का कौशल निखर सकेगा। आम जनता की गाढ़ी कमाई का सही तरीके से देखरेख करना भी लेखा की अहम जिम्मेदारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें