फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद खेल विवि : 500 महिला और 500 पुरुष खिलाड़ियों के लिए 1000 सीटें होंगी, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Thu, 20 Oct 2022 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव ने बताया विवि के मुख्य स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें फुटबाल, सिंथेटिक हॉकी ट्रैक के साथ आउटडोर गेम्स के लिए भी इंटरनेशनल स्तर के अलग से मैदान बनाए जाएंगे। इसमें एक मल्टीयूज हॉल और ऑडिटोरियम भी होगा। इसमें पांच हजार लोग एक साथ बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में प्रस्तावित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। 90 एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विवि में ओलंपिक खेल से संबंधित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं खिलाड़ियों को पीएचडी, एमफिल, मास्टर व बैचलर डिग्री और पीजी डिप्लोमा करने का भी अवसर मिलेगा। विवि में 500 महिला और 500 पुरुष खिलाड़ियों के लिए कुल 1000 सीटें होंगी। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने बृहस्पतिवार को वन विभाग के पारिजात सभागार में मेजर ध्यानचंद खेल विवि के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान दी।

विज्ञापन


उन्होंने खेल विवि के निर्माण कार्यों के संबंध में लेआउट का प्रस्तुतीकरण देखा और लोक निर्माण, वित्त और नियोजन विभाग के अधिकारियों के प्रोजेक्ट की डिजाइन एवं खिलाड़ियों की दी जाने वाली सुविधाओं को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि इस विवि में सभी तरह के ओलंपिक खेलों के अतिरिक्त पारंपरिक खेल जैसे मलखम्भ, खो-खो आदि का प्रशिक्षण और अत्याधुनिक टर्फ  मैदान, ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल और साइकिलिंग ट्रैक की भी सुविधा होगी। यहां विश्वस्तरीय कोचों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की होगी व्यवस्था
अपर मुख्य सचिव ने बताया विवि के मुख्य स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें फुटबाल, सिंथेटिक हॉकी ट्रैक के साथ आउटडोर गेम्स के लिए भी इंटरनेशनल स्तर के अलग से मैदान बनाए जाएंगे। इसमें एक मल्टीयूज हॉल और ऑडिटोरियम भी होगा। इसमें पांच हजार लोग एक साथ बैठ सकेंगे। इसमें बनने वाले सभी मैदानों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाएं कराई जा सकेंगी। विवि में निशानेबाजी, भारोत्तोलन, स्क्वॉश, कैनोइंग, जिमनास्टिक, तीरंदाजी और कयाकिंग जैसी अन्य खेलों की सुविधाएं भी उपलब्घ होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें