बाराबंकी में ट्रक और बस में भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
हादसे के बाद बड़ागांव से जिला अस्पताल और फिर जिला अस्पताल से पांच घायल गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजे गए थे। रात 1:30 बजे बस में सवार रामनगर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी सुनील वर्मा (45) ने भी ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बस के चालक करनैलगंज निवासी घनश्याम ने बताया कि डीसीएम सामने चल रही थी। डीसीएम में अचानक ब्रेक लगे और बस पीछे से जा घुसी।
पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर सरिया के बीच फंसे दो शव निकलवाए जबकि एक को तुरंत एंबुलेंस से केजीएमयू भेज दिया गया। अन्य घायलों को बड़ागांव सीएचसी भेजवाया गया।
बाराबंकी में ट्रक और बस में भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
देर रात दुर्घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। डीसीएम के अचानक ब्रेक करने से बस का चालक संतुलन खो बैठा। उधर, मसौली के थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि बस चालक से पूछताछ हुई है। बस में करीब 13 यात्री सवार थे।
जिले के ही रामनगर थाना क्षेत्र के पिपरीपांव निवासी सुनील वर्मा (45), बरियारपुर गांव निवासी खादिम (55), शाकिर (32), लखरौरा गांव निवासी रिषभ (35), बदोसराय थाना क्षेत्र के मरकामऊ गांव निवासी जुनैद (30) गंभीर रूप से घायल हैं।
बाराबंकी में ट्रक और बस में भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
सड़क हादसे के बाद दो-तीन यात्री और मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीण चालक घनश्याम को पीट रहे थे। जिसे पुलिस ने उनके चंगुल से छुड़ाकर तुरंत अस्पताल भेजा।
बाराबंकी में ट्रक और बस में भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष के अनुसार दूसरे मृतक की पहचान बहराइच जिले के विशेश्वरगंज निवासी आलोक शुक्ला (35) के रूप में हुई है।