लखनऊ। एलडीए फ्लैटों का अनुरक्षण शुल्क जमा करने के लिए अपार्टमेंटों में शिविर लगा रहा है। रविवार को गोमतीनगर स्थित पारिजात अपार्टमेंट व जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-जे स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में 43.23 लाख रुपये शुल्क जमा किया गया।
अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चले कैंप में अभियंत्रण व लेखा एवं वित्त अनुभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सृष्टि अपार्टमेंट में 30,49,752 और पारिजात अपार्टमेंट में 12,73,704 रुपये अनुरक्षण शुल्क जमा हुआ। इस शनिवार व रविवार को भी अपार्टमेंटों में शिविर लगाए जाएंगे।