फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एंबुलेंस चालक व सहायक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के अहमदखेड़ा में मंगलवार रात एंबुलेंस एंबुलेंस चालक अमेठी मोहनगंज निवासी हंसराज व सहायक देवेंद्र पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक और आरोपी को भी हिरासत लेकर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात अहमद खेड़ा गांव निवासी छेदा की पत्नी सुमन को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस आई थी। गांव के छात्रपाल की बाइक से एंबुलेंस खड़ी करने के दौरान टकराने पर छत्रपाल और उसके छह साथियों ने चालक व सहायक को पीटकर घायल कर दिया था। पथराव कर एंबुलेंस का शीशा भी तोड़ दिया था। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी छत्रपाल को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसके एक साथी को भी हिरासत लेकर अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें