फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से अभद्रता का मुख्य आरोपी फोन बंद कर लापता, तलाश जारी

विज्ञापन
तीन आरोपी भेजे गए जेल।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित अपार्टमेंट में रहने वाली युवती से अभद्रता करने का आरोपी सोसायटी का अध्यक्ष रमन सिंह फोन बंद कर भूमिगत हो गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। अभी तक आरोपी का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक अब तक की छानबीन में कुल आठ लोगों की पहचान की गई है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों राम जन्म यादव, संदीप गुप्ता व शिवांशु गुप्ता को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रमन का फोन बंद होने के कारण उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि रमन ने युवती के फ्लैट में घुसकर साथियों के साथ हमला बोल दिया था। बचाव में आए उसके भाई को भी नहीं बख्शा था। युवती का आरोप है कि चार दिन तक वह मड़ियांव थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी एफआईआर नहीं दर्ज हुई। मंगलवार को सोशल मीडिया पर युवती ने वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। युवती ने आरोपियों पर अभद्रता, मारपीट व बंधक बनाने के साथ ही लूट का भी आरोप लगाया है। युवती भाई के साथ फ्लैट में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें