फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकीः सनसनीखेज खुलासा, दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2020 07:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मगर, उसने गैंगरेप की थ्योरी को नकार दिया। पुलिस ने मृत किशोरी के पट्टीदार व पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसे मुख्य आरोपी बताया है। हालांकि इस खुलासे पर उठ रहे सवालों का जवाब देने से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बच रहे हैं। 
विज्ञापन


डीएम डॉ. आदर्श सिंह और प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने शुक्रवार शाम मीडिया को बताया कि रेप व हत्या के आरोप में दिनेश गौतम को गिरफ्तार किया गया है। उसने जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी दी हुई जानकारी का सत्यापन कराया जा रहा है। एक व्यक्ति ने इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दी, इस सवाल पर पुलिस कप्तान ने कहा कि यह विवेचना का हिस्सा है। अभी तक यही तथ्य मिले हैं, जो पर्याप्त लग रहे हैं। 
विज्ञापन

पिता ने की सीबीआई जांच की मांग

मृत किशोरी के पिता ने कहा कि पुलिस अंतिम संस्कार को लेकर लगातार दबाव बना रही थी। पूरी प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने घर पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से इसके लिए अपील की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें